रुक्मणि ने क्या कृष्ण को लिखा होगा


 



रुक्मणि ने कृष्ण को क्या लिखा होगा 
जो हर मर्यादा तोड़ कर आये वो

मात्र एक पत्र पढ़ कर, 
रथ पर हो गये सवार वो 
रुक्मणि ने क्या कृष्ण को लिखा होगा 
जो हर मर्यादा तोड़ कर आये वो

क्या गुण गान लिखें होंगे कान्हा के 
कैसी व्यथा लिखी होगी ह्रदय की, 
जिससे नही थे क्या अनजान वो?

भाव पीरोये होंगे कैसे 
पिघलाया होगा कृष्ण के अन्तःकरण को 
रुक्मणि ने कृष्ण को क्या लिखा होगा 
जो हर मर्यादा तोड़ कर आये वो

माखन चोर के रथ से 
गूँजी होगी विभद्र की भूमि 
जब देवी भवानी के मंदिर
रुक्मणि को लेने आये वो 
हड़कंप मचा गये 
बृन्दावन के  कृष्ण कन्हैया
कर गये रुक्मणि का उद्धार वो 

रुक्मणि ने कृष्ण को क्या लिखा होगा 
जो हर मर्यादा तोड़ कर आये वो


Shristee Singh

Comments

Shalini said…
This is so beautiful ❤️

Popular Posts