सत्वा बढ़ाओ
सत्वा बढ़ाओ
नही हो रहा कोई काम
बेचैनी है
नही मिल रहा आराम
इधर उधर की बाते
करती हैं हैरान
दुसरो की नोक झोक से
हो तुम परेशान
नींद नही आती
पेट मे भी बढ़ रहा आम
सुनो करो एक काम
तुम...
अपना सत्वा बढ़ाओ
सत्वा बढ़ाओ
सत्वा बढ़ाओ?
क्या ये है आसान
हो जायेंगे इससे मेरे सारे काम?
सत्वा वृद्धि
कार्य सिद्धि
है प्राचीन विधि
छुपी है जिसमे अनेक निधि
शिवाजी पार्क या जंतर मंतर पे
लोगो को न बुलाओ
नारेबाज़ी की जगह प्राणायाम करायो
सत्वा बढ़ाओ
सत्वा बढ़ाओ
खान पान योग ध्यान
से ये है जुड़ा
शराब सिगरेट छोड़ो
सत्वा की तरफ कदम बढ़ाओ
समय की है पुकार
मानो न हार
बस अपना सत्वा बढ़ाओ एक बार
और देखो क्या होता है चमत्कार
सत्वा बढ़ाओ
सत्वा बढ़ाओ
बोलने वाली जो है इधर खड़ी
वह यह अनुभूति है कर चुकी
देख चुकी है सत्वा वृद्धि के चमत्कार
इस लिए कह रही है बार बार
तुम...
हाँ तुम
सत्वा बढ़ाओ
अपना सत्वा बढ़ाओ
shristee singh


Comments